गैंगरेप से आहत बीए की छात्रा ने जहर खाकर दी जान
झांसी, सितम्बर 22 -- झांसी, संवाददाता। गुरसरांय थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप से आहत बीए की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। 20 सितंबर को घर के पास कंडे लेने गई छात्रा को छह युवक उठा ले गए और गांव के बाहर विवाहघर में ले जाकर दरिंदगी की। पिता की तहरीर पर सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आनन-फानन पांच दरिंदों को धर दबोचा। 18 वर्षीय छात्रा के भाई ने बताया कि उनकी बहन बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। रविवार शाम वह घर के पास कंडे (गोबर के उपले) लेने गई थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे अजय, सुशील, गुल्लू, छोटू, कृष्णा और करण उसे जबरन उठा ले गए। गांव के बाहर एक विवाहघर के कमरे में ले जाकर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीटा और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। किसी तरह दरिंदों से छूटकर वह घर पहुंची और मां को आपबीती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.