बहराइच, जुलाई 21 -- बहराइच। ई रिक्शा सवार चालक सहित तीन ने बैंक से धन निकाल जा रही महिला को जबरन बिठा कर सूनसान जगह ले जा गैंगरेप कर दस हजार रूपये छीन फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़िता ने रूपईडीहा थाने में 23 जून को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को दरोगा सर्वेश चंद्र, सिपाही अखिलेश यादव ने जमोग बाजार में दबिश दी। पुलिस ने एक नामजद मंडहवा गांव निवासी मदन लाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है। दो अन्य फरार की पुलिस तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...