वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। धोखाधड़ी के पुराने केस में 50 लाख की रंगदारी मांगने और गैंगरेप में फंसाने की धमकी देने के आरोपी को लंका पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी वैष्णो नगर कॉलोनी (मंडुवाडीह) का शेख अजदर हुसैन है। वह मंडुवाडीह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बताया कि लंका निवासी राजकुमार जायसवाल से पूर्व में जमीन के नाम पर उसने धोखाधड़ी की थी। इस मामले में बीते साल भेलूपुर थाने में राजकुमार ने केस दर्ज कराया था। इसे लेकर शेख अजदर हुसैन, उसका बेटा जुबरान शेख, साकेत नगर निवासी भतीजा आफताब उर्फ बादल उसे रास्ते में रोककर धमकी देते थे। पुराना पैसा भूल जाने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रुपये न देने पर परिवार समेत खत्म कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.