चित्रकूट, अप्रैल 14 -- चित्रकूट/प्रयागराज, संवाददाता। जिले के गैंगरेप के मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस की जांच प्रणाली पर नाराज़गी जताई है। कथित गैंगरेप पीड़िता द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पाया कि प्रथम दृष्टया जांच सही दिशा में नहीं हुई और पीड़िता के स्पष्ट बयान तथा अन्य साक्ष्यों के बावजूद पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ कर रही है। पीड़िता ने महंत सत्यप्रकाश दास समेत कई के खिलाफ कर्वी कोतवाली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि यह फाइनल रिपोर्ट आरोपियों के दबाव में लगाई गई, जो प्रभावशाली व्यक्ति हैं। यह भी पढ़ें- महिला से चार युवकों ने किया गैंगरेप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हालांकि, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस फाइनल रि...