बिहारशरीफ, मार्च 26 -- दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की उठायी मांग फोटो : वेना घेराव-वेना थाना का घेराव कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। रहुई, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने गुरुवार को थाना का घेराव कर दिया। थाना के गेट पर प्रदर्शन कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। भीम आर्मी के अमर आजाद पासवान ने कहा कि बिहार में दलितों और वंचितों के खिलाफ अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यह घटना प्रशासन की विफलता का प्रतीक है। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से फांसी की सजा नहीं दी गई तो यह आंदोलन नालंदा से निकलकर पूरे प्रदेश में फैलेगा। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रदर्शनकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.