बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- अलीगढ़ क्षेत्र निवासी युवती ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी जान-पहचान फोन के माध्यम से गत वर्ष नवंबर में झाझर निवासी युवक से हुई। जिसमें उसने अपना नाम संप्रदाय बदलकर बताया। जिससे उसकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। नौ फरवरी को वह मिलने आई। आरोपी ने बहला-फुसलाकर शीतल पेय में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे उसे दो घंटे बाद होश आया। 22 मार्च को उसने फोन मिलाकर शादी करने के बारे में पूछा। आरोपी ने कहा कि उसने सिर्फ उसे इस्तेमाल किया है। पीड़िता ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने कहा कि उसने नौ फरवरी को चार दोस्तों व अन्य दो युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसकी वीडियो उसके पास मौजूद हैं। आरोपी ने उसे वीडियो भी दिखाई। जिसमें सभी ने बारी बारी से उसके ...