झांसी, अप्रैल 12 -- झांसी। उल्दन थाना क्षेत्र में बीती 7 अप्रैल को कुएं में अर्द्धनग्न मिले 12वीं की छात्रा के शव का सनसनीखेज खुलासा हुआ। घर जाते वक्त अकेला पाकर दो दरिंदों ने छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके बाद शव अंधे (अनुपयोगी) कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को निमौनी रपटा पुल से मुठभेड़ में धर दबोचा। उल्दन थाना क्षेत्र निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी 12वीं की छात्रा थी। बीती 2 अप्रैल को वह मऊरानीपुर कोचिंग की कहकर निकली थी। फिर लापता हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। सात अप्रैल को उसका शव गांव में अंधे कुएं में मिला था। निचले हिस्से में कपड़े नहीं थे। मुंह दुपट्टे तो गला रस्सी से बंधा था। ग्राम प्रधान, मृतका की चाची सहित अन्य ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने की बात कही थी। पुलिस ने ...