मोतिहारी, मार्च 31 -- सिकरहना, निसं। पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण गैंग रेप के फरार अभियुक्त चैनपुर ढाका निवासी मो. मोहसिन आलम उर्फ मासूम ने शनिवार को ढाका एसडीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस ने उसके घर पर एक सप्ताह पूर्व इश्तेहार चिपकाया था। हाजिर नहीं होने पर कोर्ट से कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए भी आग्रह किया गया था। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि सरेंडर नहीं करने की स्थिति में शीघ्र ही कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाती। लेकिन पुलिस के दबिश के कारण उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पिछले साल 27 सितम्बर को ढाका में पताही थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ गैंग रेप का वह अभियुक्त था। मामले में कई अन्य अभियुक्त पूर्व में जेल जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.