बस्ती, मार्च 7 -- कप्तानगांज, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगांज थाने में दर्ज गैंगरेप के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों ने कुर्की की नोटिस चस्पा होने के बाद न्यायालय में जमानत की अर्जी डाली है। पुलिस ने एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के घर डुग्गी मुनादी करा कर नोटिस चस्पा किया था। मुश्किलें बढ़ती देख आरोपियों ने न्यायालय में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र डाल दिया है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार तलाश चल रही है। कुर्की की कार्रवाई के लिए भी न्यायालय में डुग्गी मुनादी करा कर रिपोर्ट भेजी गई है। न्यायालय में आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी डाली है। बताते चले तो कप्तानगंज थाना क्षेत्र से एक युवती को थाने क्षेत्र का एक युवक बहला फुसलाकर भागा ले गया था। आरोप था कि नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्...