नई दिल्ली, जून 2 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवग्रह मंदिर की पहाड़ी पर एक 15 साल की नाबालिग के साथ हैवानियत, सौदेबाजी और फिर हत्या का मामला सामने आया है। नाबालिग के बॉयफ्रेंड ने अपने साथी के साथ मिलकर पहले उससे गैंगरेप किया, फिर उसे 50 हजार रुपए में बेचने का सौदा करने लगा।जब लड़की ने इसका विरोध किया तो गुस्साए बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया।घटना 28 मई की है। हत्या के करने के बाद शव वहीं फेंक कर भाग आए।पकड़े जाने के डर से आरोपी अगले दिन 29 मई को फिर घटना स्थल पर पहुंचे और लाश पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला भी दिया। नाबालिग भिंड जिले के मौ की रहने वाली थी। वहां गुमशुदगी दर्ज हुई और पुलिस ने संदेही बॉयफ्रेंड को पकड़ा तो मामले का खुलासा हुआ है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।सोमवार 1 जून को पुलिस मौके से नाबा...