हापुड़, सितम्बर 4 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को नौकरी का झांसा देकर होटल में ले जाकर गैंगरेप करने के दो फरार आरोपियों के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि मोहसिन, दिलशाद व उनके अज्ञात साथियों ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी उसे बहला फुसलाकर सिंभावली के एक होटल में ले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि होटल में ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- किशोरी को बहलाफुसला के अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फ...