कानपुर, सितम्बर 22 -- कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी से दलित महिला को कार से अगवाकर गैंगरेप के बाद हत्या करने के मामले में फरार 50 हजार के इनामी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने साढ़े चार साल से फरार आरोपित को जालौन के एट टोल प्लाजा से पकड़ा है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। पकड़े गए गांधीनगर, रूरा कानपुर देहात निवासी राशिद खान उर्फ बड़े लल्लू ने एसटीएफ को बताया कि साथी बबलू खान के कहने पर 20 फरवरी 2022 को शमशाद को लेकर रूरा से अपनी कार से पनकी पहुंचा था। यहां उसने बबलू खान को भी कार में बैठा लिया। बबलू ने अपने पनकी के एक दोस्त की पत्नी को बुलाया और उसे भी गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद चारों लोग मैथा स्टेशन के पास अलियापुर रोड पहुंचे। तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और हत्या करने के बाद उसके जेवर लूट लि...