वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी /कानपुर। बनारस के कैंट की किशोरी से गैंगरेप में शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में उसका कलमबंद बयान दर्ज कराया। किशोरी ने मंगलवार की रात हास्टल में उसके साथ हुई हैवानियत की दास्तां सुनाई। किशोरी के माता-पिता भी बिठूर थाने पहुंचे। यहां उनका किशोरी से आमना सामना कराया गया। मां को देख किशोरी लिपटकर रो पड़ी। किशोरी घर जाएगी या संवासिनी गृह, सोमवार को बाल कल्याण समिति तय करेगी। बनारस के कैंट से कानपुर के मंधना पहुंची किशोरी को मंगलवार की रात 12 बजे हॉस्टल में कमरा दिलाने के बहाने पदम त्रिपाठी अपने साथ ले गया था। हास्टल के कमरे में पदम उसके दोस्त निहाल सिंह और नितेश दुबे उर्फ बिल्लू ने पांच घंटे तक किशोरी को बंधक बनाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। किशोरी को कमरे में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। दूसरे दिन सुबह किशोर...