हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जिला पंचायत से जुड़े गैंगमेटों ने नियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर शुक्रवार को डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में पहुंचे गैंगमेटों ने डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 से 30 वर्षों से गैंग में कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें वर्षभर काम देने के बजाय केवल बरसात के दौरान करीब तीन माह के लिए ही रोजगार दिया जा रहा है। पहले सड़क, सफाई और अन्य कार्यों में पूरे साल गैंग लगाए जाते थे, लेकिन अब काम के अवसर काफी कम कर दिए गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार उन्हें चुनाव और अन्य सरकारी कार्यों में लगाया गया, लेकिन इसके बदले मात्र 350 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया गया, जो न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.