मुख्य संवाददाता, मई 23 -- यूपी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राइंडर और पोलो ऐप से समलैगिंकों को फंसाकर लूटपाट की जा रही थी। पहले दोस्ती की जाती थी। उसके बाद होटल में बुलाया जाता था। बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। बेरहमी से पीटा जाता था। ऑन लाइन रकम वसूली जाती थी। बाद में भी ब्लैकमेल करके रकम मांगी जाती थी। आगरा की ताजगंज और एकता पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ा है। तीन पीड़ित सामने आए थे।गे डेटिंग ऐप पर हुआ था संपर्क शमसाबाद निवासी युवक का ग्राइंडर ऐप पर नमन से संपर्क हुआ था। नमन ने मिलने बुलाया। कार में सूरज के साथ आया। युवक को कार में बैठा लिया। दो बाइक पर दो और युवक आ गए। युवक को कार में ही बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। एक युवक ने गलत हरकत करते हुए उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रकम मांगी गई। पीड़ित...