सोनभद्र, अप्रैल 24 -- सोनभद्र,संवाददाता। घोरावल के ओबराडीह स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को किसान नेता नीरज पांडेय की अगुवाई में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर क्रय केंद्र पर तत्काल खरीद शुरू कराने की मांग की।इस दौरान किसान नेता नीरज पांडेय ने बताया कि रबी फसल की कटाई पूरी होने के बाद किसान अपनी मेहनत की उपज बेचने के लिए सरकारी क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन ओबराडीह क्रय केंद्र पर खरीद या तो बंद है, या अत्यंत धीमी गति से चल रही है। इसके कारण हजारों कुंतल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। किसान कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसके चलते उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। श्री पांडेय ने आक...