जौनपुर, मार्च 14 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। जब जब किसान कोई फसल बोता है तो चारो तरफ से नुकसान ही नुकसान होता है। इस समय गेंहू की फसल लगभग तैयार होने के कगार पर चल रही है तो घडरोज कोई भी फसल जब तैयार होती है तो यह जानवर फसल को झुंड झुंड मे दौड़ कर रौद दे रहे हैं। इस समय छुट्टा पशु व जंगली जानवर बनसूअरा आदि तमाम ऐसे जानवर किसानो की फसल को बर्बाद करने मे जुटे हैं। सरकार तो हर ब्लॉक में कुछ जगहों पर गोशाला तो बनवा दिया है फिर छुट्टा पशु गावो में घूम रहे है और किसानो की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने घड़रोज पर नियंत्रण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...