हमीरपुर, अप्रैल 1 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को बैक करते समय ट्रैक्टर मालिक का नाती ट्रॉली से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे मृतक के घर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।थानाक्षेत्र के बांकी गांव निवासी राजकिशोर साहू का 21 वर्षीय पुत्र गगन साहू बुधवार को गांव निवासी लल्लू शिवहरे का गेहूं लादकर उसके घर पर खाली करने गया हुआ था। बताते हैं कि वह ट्रॉली को बैक नहीं कर पा रहा था। तभी गांव के निवासी रामू सिंह गौर ने ट्रैक्टर बैक करने को कहा। इस पर गगन ने ट्रैक्टर राम सिंह गौर को दे दिया और खुद जाकर ट्रॉली के पीछे खड़ा होकर साइड बताने लगा। तेजी के साथ ट्रैक्टर को बैक कर देने से गगन ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया...