भदोही, जनवरी 2 -- भदोही, संवाददाता। गेहूं की सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़े जाने से किसानों ने राहत की सांस ली है। नहर में पानी आते ही किसानों का चेहरा खिल उठा है। गेहूं फसल की पहली और दूसरी सिंचाई किसान आसानी कर लिए हैं। नहर में पानी छोड़ने के लिए पूर्व में भी किसान कई बार मांग कर चुके थे। नहरों में सफाई कार्य के चलते थोड़ा विलंब जरूर हुआ है। ऐसे में गेहूं फसल की सिंचाई बाधित ना हो इसलिए नहर में पानी छोड़ दिया गया है। ठंड के बीच गेहूं फसल की सिंचाई से काफी लाभ मिलेगा। वहीं, नहर विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर पाल ने कहा कि नहर में सफाई कार्य चल रहा था। अब पानी छोड़ दी गई है और किसान आसानी से गेहूं फसल की सिंचाई कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...