उरई, जून 29 -- माधौगढ़। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मनपुरा में सोमवार शाम पल्लेदार की काम के दौरान मौत हो गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर में गेहूं लोड कर रहे 42 वर्षीय मोहर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मोहर सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार शाम वह रोज की तरह ट्रैक्टर में गेहूं लाद रहे थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े। साथी मजदूरों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात या अत्यधिक कमजोरी को मौत का कारण बताया है। हालांकि स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी। मोहर सिंह की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-प...