फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- बल्लभगढ़। बारिश और ओलावृष्टि के चलते गेहूं में बढ़ी नमी ने मंडियों में खरीद व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले की प्रमुख अनाज मंडियों में खरीद की रफ्तार धीमी पड़ गई है, वहीं कई जगहों पर रविवार को खरीद पूरी तरह बंद रही। हालात यह हैं कि किसान अपनी फसल लेकर मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे, जबकि जो गेहूं पहुंच चुका है, उसकी खरीद भी नहीं हो पा रही। मोहना मंडी में रविवार तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी। यहां अब तक करीब 1,18,000 कुंतल गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन नमी अधिक होने के कारण खरीद शून्य बनी हुई है। मंडी में गेहूं रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने से व्यापारियों ने किसानों को फिलहाल गेहूं लाने से रोक दिया है।तिगांव मंडी की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां अब तक 19,713 कुंतल गेहूं की आवक हुई है, जब...