आगरा, फरवरी 23 -- एटा के ठण्डी सड़क काली मन्दिर के सामने रहने वाले व्यापारी ने गेहूं का भरा ट्रक गायब कराने के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एटा निवासी मुकेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि, उसने एक ट्रक गेहूं अग्रवाल वेयर हाऊस अमांपुर रोड कासगंज से हरियाणा में गुहाना के लिये लोड कराया था। मेरा लोड कराया गया गेहूं कहीं गायब कर दिया है। उसने बताया कि, गेहं को गायव करने में गौरव कुमार किसनपुर व छोटू यादव नगला रमियां थाना एका फिरोजावाद शामिल हैं। इनके अलावा अन्य नामजद आरोपियों को भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में गौरव, छोटू, विकलेस, रक्षपाल, विक्रांत व सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.