कौशाम्बी, फरवरी 17 -- गेहूं पिसवाने गई सरायअकिल इलाके की एक 10 वर्षीय बालिका से कथित तौर पर चक्की संचालक ने दुराचार किया। हालांकि, पुलिस ने तहरीर का हवाला देते हुए इसे छेड़खानी की घटना बताया है। वहीं, पीड़ित बच्ची ने प्रसारित वीडियो में रेप की बात कही है। वैसे 'हिन्दुस्तान' अखबार ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सरायअकिल इलाके की एक 10 वर्षीय बालिका सोमवार की देर शाम गेहूं पिसवाने के लिए घर के समीप स्थित चक्की पर गई थी। उसने बताया कि अधेड़ उम्र के चक्की संचालक ने उसको जबर्दस्ती बिस्तर पर लिटा दिया। इसके बाद दुराचार करने लगा। इसी बीच बालिका की बहन उसको खोजते हुए पहुंच गई। उसने छोटी बहन को आवाज दी तो आरोपी आवाज सुनकर बालिका को छोड़कर भाग निकला। पीड़ित बालिका ने आपबीती बहन समेत अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.