पटना, फरवरी 27 -- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सभा कक्ष में शुक्रवार को रबी विपणन मौसम 2026-27 के लिए गेहूं, दलहन और तेलहन की अधिप्राप्ति की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक विभाग के सचिव अभय कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह और बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार आदि मौजूद थे। बैठक में अभय कुमार सिंह ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि अधिप्राप्ति कार्य पारदर्शी, समयबद्ध एवं किसान हितैषी ढंग से संचालित करना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...