चंदौली, मई 2 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के हुदहुदीपुर में गेहूं चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चार बोरी गेहूं भी बरामद कर लिया है।हुदहुदीपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह ने बीते शुक्रवार को बलुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने घर के बाहर दीवार से सटाकर गेहूं की कुछ बोरियां रखी थीं। आरोप है कि 25 अप्रैल की रात करीब एक बजे गांव के ही दो लोगों ने उनकी चार बोरी गेहूं चोरी कर लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बलुआ थाना पुलिस ने जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़ गेहूं की चोरी में खरीददार समेत चार गिरफ्तार इस दौरान पुलिस ने रमौली काली मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। प...