सोनभद्र, अप्रैल 24 -- सोनभद्र। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि माह मई 2026 के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्ड धारक माह फरवरी 2026 के लिए अन्त्योदय योजना के कार्डधारक प्रति कार्ड 35 किग्रा चावल एवं 10 किग्रा गेहॅू तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारक प्रति यूनिट 04 किग्रा चावल एवं 01 किग्रा गेहॅू संबंधित उचित दर की दुकान से नि:शुल्क प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...