बरेली, अप्रैल 30 -- सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी में संजय नगर क्षेत्र के कोटेदार रतिराम जयंत के खिलाफ बारादरी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के दौरान टीम को गोदाम में 9.50 कुंतल गेंहू और 50 किलो चावल कम मिला। कोटेदार टीम के सवालों का सटीक जवाब भी नहीं दे सका। संजय नगर के रूप सिंह ने बीते दिनों कोटेदार की शिकायत डीएम से की थी। डीएम के आदेश पर जांच के लिए डीएसओ मनीष कुमार सिंह ने टीम का गठन किया। टीम में पूर्ति निरीक्षक अलीम खान, आशीष कुमार, आशीष दीक्षित, ओमकार सिंह शामिल थे। जांच टीम ने 28 अप्रैल को रतिराम जयंत की दुकान का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- रामपुरा के कोटेदार पर एफआईआर, जांच में अनियमितताएं साबित दुकान-गोदाम में कुल 56 बोरी चावल और 43 बोरी गेंहू होना चाहिए थे। जांच के दौरान 55 बोरी चावल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.