लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीद को हवा हवाई बताया। खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर किसानों का दर्द साझा किया। उन्होंने किसानों की समस्या को लेकर डीएम से भी वार्ता की। राज्य सभा सांसद ने कहा कि किसान मजबूरी में अपना गेहूं औने-पौने दामों में बेच रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि सरकार ने मार्च महीने में गेहूं खरीदने के लिए सेंटर खोलने का आदेश किया। लेकिन दुर्भाग्य है कि अभी तक गेहूं खरीद सिर्फ हवाई हवाई साबित हो रही है। किसान गेहूं लेकर सेंटर पर जाते हैं तो वहां कर्मचारी बोरे न होने की बात करते हैं लेकिन 100 से 150 रुपए सुविधा शुल्क लेने पर खरीद कर लेते हैं। बिचौलिए 2200 रुपए में गेहूं खरीद रहे हैं। उनके पास कई किसानों ने शिकायत की। राज्य सभा सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.