औरैया, मई 2 -- कुदरकोट, संवाददाता। बिधूना तहसील में गेहूं खरीद के लिए कराए जा रहे रजिस्ट्रेशन के सत्यापन में हो रही देरी से किसान परेशान हैं। समय पर सत्यापन न होने के कारण किसानों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों का आरोप है कि तहसील में तैनात संविदा कर्मियों द्वारा सत्यापन प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबित रखा जा रहा है। कई मामलों में अधिकारियों के निर्देशों का भी पालन नहीं किया जा रहा, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। भीषण गर्मी में दूर-दराज के गांवों से आने वाले किसान दिनभर तहसील परिसर में भटकते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका काम समय पर नहीं हो पा रहा है। किसान अतर सिंह निवासी तीलियां बोझ, एरवा कटरा ने बताया कि वह तीन दिन पहले रजिस्ट्रेशन सत्यापन के लिए तहसील पहुंचे थे। अधिका...