रायबरेली, अप्रैल 12 -- ऊंचाहार संवाददाता। गेहूं खरीद केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरा उपलब्ध न होने पर किसानों से गेहूं खरीद में सबसे बड़ी बाधा उत्पन्न हो रही है। पूर्ति निरीक्षकों का कहना है कि कोटेदार बोरा देने में संकोच कर रहे हैं। इसलिए बोरा जुटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि शासनादेश के हिसाब से प्रत्येक पूर्ति निरीक्षक को आठ हजार बोरे गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचाने हैं। वही खाद्य विभाग के मण्डी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अभी तक मण्डी के तीनों खरीद केंद्रों पर 12 सौ कुंतल की खरीद हुई है। इस बार गेहूं खरीद के लिए फार्मर आईडी को शासन ने अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत तहसील में 12 सौ किसानों ने फार्मर आईडी सत्यापन के लिए आवेदन किया है। इसमें से अभी तक पांच सौ किसानों का सत्यापन पूरा हो गया है। अन्य की प्रक्रिया चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.