संतकबीरनगर, अप्रैल 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद में गेहूं की खरीद काफी धीमे चल रही है। कुछ केन्द्रों पर बोरा ही उपलब्ध नहीं है तो तमाम किसान फार्मर रजिस्ट्री के चक्कर में परेशान हैं। फार्मर रजिस्ट्री के बाद ही इस बार खरीद की जानी है। बड़ी संख्या में किसान रजिस्ट्री कराने में जुटे हुए हैं। कई किसानों को नेटवर्क स्लो होने के कारण इसमें समस्या भी हो रही है। इसके अलावा क्रय केन्द्रों पर किसानों की लंबी लाइन भी लगी है। वे नम्बर लगाकर अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं। जिस अनुसार बोरा उपलब्ध हो रहा है क्रय केन्द्र के प्रभारी उसी क्रम में खरीद कर रहे हैं।मेंहदावल यह भी पढ़ें- फॉर्मर रजिस्ट्री के पेंच, बोरे की कमी से गेहूं खरीद सुस्त में खाद्य विभाग द्वारा संचालित गेहूं क्रय केन्द्र पर गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी है। खरीद के लिए ...