गेहूं खरीद में धोखाधड़ी कर सीड कंपनी के मालिकों ने किसानों के 2.5 करोड़ हड़पे
रुद्रपुर, जुलाई 24 -- किच्छा, संवाददाता। किच्छा क्षेत्र में गेहूं खरीद के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। किसानों ने एक सीड कंपनी के मालिक और उसके पार्टनरों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 300 से 350 किसानों की लगभग 2 से 2.5 करोड़ रुपये की भुगतान राशि हड़पने का आरोप लगाया है। किसानों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फर्म के संचालक और उसके चार साझेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम नवाबनगर, बहेड़ी (बरेली) निवासी सतनाम सिंह पुत्र सरदूल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम गिद्धपुरी, किच्छा निवासी हरेंद्र मलिक की फर्म तराई फार्म सीड्स भारत सरकार के उपक्रम नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) की प्रोसेसिंग यूनिट के रूप में कार्य करती थी। वर्ष 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.