ललितपुर, अप्रैल 15 -- ललितपुर। गेहूं की सरकारी खरीद में फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता के बीच चकबंदी प्रक्रिया से गुजर रहे जनपद स्थित 78 गांवों के लगभग 40 हजार से अधिक किसानों को बड़ी राहत मिली है। इन पर अब फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता लागू नहीं होगी। यहां के किसान खसरा और खतौनी के माध्यम से अपनी उपज सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे। समर्थन मूल्य पर उपज की सरकारी खरीद में बड़े काश्तकारों और कारोबारियों की जुगलबंदी को तोड़ने के लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल ने फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया था। उनका यह कदम असरदार तो साबित हुआ लेकिन जनपद में चकबंदी प्रक्रिया से गुजर रहे 78 गांवों के लगभग 40 हजार किसान भी इससे प्रभावित हो गए। यह भी पढ़ें- गेहूं क्रय केन्द्रों पर भी किसानों की बनाई जाएगी फार्मर आईडी चकबंदी के चलते इनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.