भदोही, मई 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में बेमौसम बारिश एवं मानकों में ढील मिलने पर गेहूं खरीद की रफ्तार तेज हो गई है। अब रविवार के साथ ही 15 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी। जिले के 1352 किसानों ने 5150 एमटी गेहूं बेचने का काम किया है। करीब आधा लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। उधर, रविवार को अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। बता दें कि सरकार रबी और खरीफ सीजन में धान और गेहूं की खरीद करती है। वित्तीय वर्ष 2026 में गेहूं खरीद के लिए कुल 33 क्रय केंद्र बनाए गए। 31 मार्च से खरीद की शुरूआत हुई, हालांकि चार अप्रैल से क्रय केंद्रो पर किसान पहुंचने शुरू हुए। शुरूआती दौर में बेमौसम बारिश और बोरे की कमी के कारण खरीद उम्मीद के हिसाब से तेज नहीं हो सकी, हालांकि 20 अप्रैल के बाद इसमें तेजी आई। हालांकि बीच में थोड़ी खरीद में सुस्ती नजर आई थी। लेकिन शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.