बांका, अप्रैल 30 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में एमएसपी पर गेहूं खरीद का लक्ष्य बढाने से किसानों की उम्मीद जगी है, लेकिन अब सबसे बडी मांग गेहूं की ग्रेडिंग को लेकर उठने लगी है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष मौसम की मार से गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हुई है।

ग्रेडिंग की मांग ऐेसे में यदि धान की तर्ज पर ग्रेडिंग कर गुणवत्ता के आधार पर खरीद की जाएग, तो जिले के अधिकतर किसानों को सरकार की ओर से दी जाने वाली न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सकेगा। दरअसल, इस बार फसल पकने से करीब 25 दिन पहले आई आंधी, बारिश ने खेतों में खडी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र में कई जगह गेहूं की बालियां जमीन पर गिर गई, जिससे गेहूं के दाने छोटे रह गए और उसकी चमक भी फीकी पड गई। अब ऐसे गेहूं को पैक्स के क्रय केंद्रों पर खरीदने में आनाकानी की शिकायतें सामने आ...