गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर-बस्ती मंडल समेत सूबे में गेहूं खरीद अब जब जोर पकड़ रही है। वहीं, अब खाद्य एवं रसद विभाग जूट के पुराने बोरे की खरीद की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। अकेले गोरखपुर और बस्ती मंडल में 1405 गाठ पुराने जूट बोरे एवं सूबे में 25000 गाठ बोरों की ई-टेंडर के जरिए खरीदे जाएंगे। गोरखपुर-बस्ती मंडल समेत समस्त सूबे में गेहूं क्रय केंद्रों पर नए जूट बोरों की कमी से खरीद प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। गोरखपुर बस्ती मंडल में भी लक्ष्य के मुकाबले काफी कम बोरे हैं, जिसके चलते प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग कामता प्रसाद सिंह सोमवार को पत्र लिख कर समस्त संभागीय खाद्य नियंत्रक को तत्काल यूज्ड जूट बोरों की ई-टेंडर के माध्यम से खरीद करने के निर्देश द...