चंदौली, अप्रैल 29 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिकारगंज स्थित सहकारी समिति पर सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। अब तक एक दाना भी गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी द्वारा बोरे न होने का हवाला देकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। किसानों ने बताया कि केंद्र पर आज तक सरकारी खरीद का बैनर तक नहीं लगाया गया है। वहीं तहसील क्षेत्र के कई पीसीएफ, पीसीयू और यूपीएसएस केंद्रों पर बोरों की भारी कमी बनी हुई है। पीसीयू केंद्र खरौझा, तियरी तथा पीसीएफ केंद्र इलिया में भी सीमित मात्रा में बोरे पहुंचने से खरीद प्रभावित है। किसान विकास मंच के नेता सरोज कुमार ने कहा कि शिकारगंज क्षेत्र में अभी तक किसी किसान का गेहूं केंद्र पर नहीं खरीदा गया है। वहीं प्रगतिशील किसान आदित्य मौर्य ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री और किस...