अमरोहा, अप्रैल 28 -- सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के मानकों में ढील दी गई है। चमकविहीन और सिकुड़े हुए गेहूं को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीदने की मंजूरी दे दी गई है। अब किसानों को अपनी खराब दिख रही फसल को कम दाम पर बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल खराब होने पर परेशान किसानों के लिए सरकार ने ये राहत दी है। जिले में गेहूं खरीद के लिए 35 क्रय केंद्र खोले गए हैं जबकि 19 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। हालांकि अब लक्ष्य घटकर 10500 मीट्रिक टन कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- जिले में अब तक 254 किसानों से 1133.04 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 641 किसानों से 30 हजार कुंतल गेहूं खरीदा गया है, जो लक्ष्य का 29 फीसदी है। डिप्टी आरएमओ अजय कुमार ने बताया कि गेहूं खरीद के मा...