मऊ, अप्रैल 26 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में पीसीएफ द्वारा संचालित क्रय विक्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल होने के 20 दिनों के बाद भी किसानों को उनकी फसल का मूल्य भुगतान नहीं किया जा सका है। जिसको लेकर किसान खासे परेशान हैं और आए दिन केन्द्र का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के सीताकुंड स्थित पुरानी दाल मिल के परिसर में पीसीएफ द्वारा संचालित क्रय विक्रय एवं प्रक्रियात्मक समिति, बोझी क्षेत्र के बडरांव स्थित पीसीएफ सेंटर और बोझी के कटिहारी बुजुर्ग में पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं क्रय केन्द्र पर लगभग 20 दिन पहले की हुई गेहूं खरीद का मूल्य भुगतान अब तक नहीं कराया जा सका है। यह भी पढ़ें- 4.50 लाख बोरे उपलब्ध, 7463 टन गेहूं खरीद जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। क्रय विक्रय एवं प्रक्रियात...