रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- - रबी विपणन सत्र 2026-27 में नमी व मिलावट पर कड़ी निगरानी रुद्रपुर, संवाददाता। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं खरीद को यूनिफॉर्म स्पेसिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं। नए मानकों के अनुसार भारतीय गेहूं की विभिन्न किस्मों ट्रिटिकम वल्गारे, टी. कॉम्पैक्टम, टी. स्पैरोकोकम, टी. एस्टिवम और टी. डाइकोकम के दाने पूरी तरह सूखे, परिपक्व और साफ होने चाहिए। दानों का रंग, आकार और चमक प्राकृतिक होनी चाहिए तथा उनमें किसी प्रकार की दुर्गंध या हानिकारक तत्व नहीं होने चाहिए।निर्देशों के मुताबिक गेहूं में जहरीले बीज, रंग मिलावट या अन्य हानिकारक पदार्थ बिल्कुल नहीं होने चाहिए। विशेष रूप से मैक्सिकन आर्जीमोन और खेसारी (लाथिरस सैटिवस) का मिश्रण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अनाज का व्यापार योग्य और अच्छी स्थिति में होना अनिवार्य किया गया है। मा...