रामपुर, मार्च 27 -- रामपुर। गेहूं खरीद के लिए इस दफा 114 केंद्र खोले जा रहे हैं। 30 मार्च से यहां गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद होनी है। किसानों को दिक्कत न हो, इसके लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। किसान खाद्य एवं रसद विभाग की साइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। क्रय केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों के घर या खेत से सीधे खरीद करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.