लखनऊ, मई 8 -- लखनऊे प्रमुख संवाददाता। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण पीपी बैग (प्लास्टिक बैग) की आपूर्ति बाधित होने से उत्पन्न बोरे की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने गेहूं क्रय के लिए जूट के बोरों की 25 हजार गांठें खुले बाजार से खरीदने को मंजूरी प्रदान कर दी है। खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं क्रय के लिए 20 से 25 हजार गांठ यूज्ड जूट के बोरों को उचित दर विक्रेताओं से सीधे क्रय की अनुमति प्रदान कर दी गई है। आदेश में कहा गया है कि पीपी बैग की आपूर्ति बाधित होने व बाजार भाव बढ़ जाने के कारण पीपी व जूट के बोरों की टेनडर किए जाने पर अधिक दरें कोट किए गए, जिससे बोरों की खरीद प्रभावित हुई। ऐसे में अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपयोग किए गए बोरों के मूल्य निर...