मिर्जापुर, जून 2 -- मिर्जापुर। जिले में गेहूं खरीद के लिए दस नये क्रयकेंद्र खोलने का फैसला किया गया है। सभी क्रयकेंद्र निजी संस्थाओं के है। इन क्रयकेंद्रों को खोले जाने की अनुमति दिए जाने पर किसानों में तरह-तरह की चर्चा है। गेहूं खरीद की समय सीमा 15 जून को समाप्त हो रहा है। वहीं 12 दिन पहले नये क्रयकेंद्र खोलने की अनुमति दिया जाना किसानों की समझ से परे साबित हो रहा है। जिले में अब तक 3.41 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य 5.60 लाख मीट्रिक टन तय किया गया है। जिले में गेहूं खरीद के लिए पंजीकृत सहकारी समिति शिवाय उपभोक्ता सहकारी समिति को लालगंज, चुनार और मड़िहान तहसील में दस नये क्रयकेंद्र को खोलने की अनुमति दी गयी है। तत्कालीन अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह के अनुरोध पर डीएम पवन कुमार गंगवार ने गेहूं खरीद के अ...