उरई, जून 10 -- उरई। संवाददाता गेहूं खरीद के लिए महज चार दिन का समय शेष बचा है लेकिन अभी तक कुल लक्ष्य के सापेक्ष साठ फीसदी भी गेहूं खरीद नहीं हो पाई। गनीमत यह रही की 8 लाख 80 हजार कुंतल के लक्ष्य के सापेक्ष महज चार लाख 95 हजार 454 कुंतल ही खरीद हो पाई और अब इन चार दिनों में लक्ष्य पूरा होने की कोई उम्मीद भी नहीं दिखाई दे रही। शासन द्वारा अप्रैल महीने से गेहूं खरीद के लिए जनपद में 64 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए थे लेकिन शुरुआत में ही बारदाने की कमी की वजह से कई केंद्रों पर खरीद बाधित रही और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद जो खरीद केंद्रों पर की गई उसके भंडारा में एफसीआई की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा। इसी का परिणाम है कि इस बार भी शासन द्वारा निर्धारित किया गया लक्ष्य पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा जबकि ज...