चंदौली, मई 12 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान संघ के ब्लॉक इकाई की बैठक मंगलवार को बिलारीडीह स्थित शिवमन्दिर परिसर में हुई। इसमें क्रय केंद्र पर गेहूं की धीमी खरीद, पुरानी गड़ई नदी की खुदाई और तहसील में अंश निर्धारण में विभागीय अधिकारियों की उदासीनता पर नाराजगी जताई गई।

बैठक के मुख्य मुद्दे ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों पर केंद्र प्रभारी किसानों की जगह बिचौलियों के माध्यम से गेहूं खरीद रहे हैं। कहा कि पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पुरानी गड़ई नदी के आधे भाग को लोक निर्माण विभाग ने पाट दिया है। इससे मिर्जापुर और चंदौली जिले के किसानों के 40 गांव में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सिंचाई विभाग और भाजपा नेता पुरानी गड़ई नदी की खोदाई का सिर्फ ढोल बजा रहे हैं। अभी तक कार्य को अमलीजामा नहीं पहनाया...