सहारनपुर, अप्रैल 3 -- 15 दिन बाद भी सरकारी गेहूं खरीद केंद्र अभी तक सूने पड़े हुए हैं। केंद्र पर कोई किसान अभी तक गेहूं लेकर नहीं पहुंचा है। गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि पिछले एक माह से भी ज्यादा समय से समिति पर गेहूं खरीद के लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं, जो अभी तक जारी है। केंद्र पर अभी तक करीब 200 से ज्यादा किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है, मगर केंद्र पर अभी तक कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा है। गेहूं खरीद को लेकर समिति पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...