पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। सरकारी गेहूं केंद्रों पर औचक चेकिंग में 31 केंद्र प्रभारी नदारत मिले। एक साथ इतने केंद्रों पर मिली हीलाहवाली पर डीएफएमओ ने गहरी नाराजगी जताई है। साथ ही लापरवाह केंद्र प्रभारियों का वेतन रोक कर जवाब तलब किया है। डीएफएमओ ने पूरी रिपोट बना कर जिलाा प्रशासन को भेजी है। जिले में इस बार खाद् एवं विपणन विभाग ने 122 केंद्रों को मंजूरी दी है। यहां पर गेहूं खरीद कराई जा रही है। अब तक जिले में सरकारी केंद्रों पर केवल 15000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी है। इस बीच आंबेडकर जयंती पर अवकाश के बाद सुबह ऑनलाइन उपस्थिति को चेक किया। यह भी पढ़ें- खुली बोली में भाव पहुंचा 2501, सरकारी केंद्रों की बढ़ी टेंशन इस पर डीएफएमओ विजय कुमार ने गहरी नराजगी जताते हुए चिंता व्यक्त की है। इसमें एक दो नहीं पूरे 31 केंद्र प्रभारियों की लोके...