पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत। जिले में सोमवार से शुरू हुई सरकारी गेहूं खरीद का पहला दिन बे असर ही साबित हुआ। क्रय केंद्रों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा और किसान नजर नहीं आए। स्थिति यह रही कि कई केंद्रों पर खरीद शुरू होने के दावों के बीच सिर्फ बैनर टंगे मिले। व्यवस्था कागजों में ही चलती दिखी। अधिकांश केंद्रों पर न तो खरीद की सक्रियता दिखी और न ही कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। कई स्थानों पर तौल कांटे बंद पड़े रहे। जबकि बारदाने की व्यवस्था भी अधूरी रही। केंद्रों पर मौजूद स्टाफ भी निष्क्रिय सा रहा। इस बार शासन ने 30 मार्च से ही गेहूं की सरकारी खरीद को शुरु किया है। खरीद के लिए अभी जिले में 125 क्रय केंद्र खोले गए है। एक दिन पहले तक सेंटरों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम होता रहा। इसके बाद भी पहले दिन से ही अव्यवस्थाएं हावी दिखी। मंडिय...