गेहूं खरीद केंद्रों का एडीसीओ ने किया निरीक्षण
सोनभद्र, मई 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ रॉबर्ट्सगंज अवधेश कुमार सिंह ने सोमवार को बी-पैक्स रामगढ़ और सोढ़ा स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के लिए बोरों और धनराशि की कोई कमी नहीं है। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि किसानों से शासन की क्रय नीति के अनुसार पारदर्शी तरीके से खरीद सुनिश्चित की जाए। सोढ़ा क्रय केंद्र पर अब तक 1512.50 कुंतल गेहूं की खरीद दर्ज की गई। मौके पर किसान प्रदीप सिंह के गेहूं की तौल चल रही थी। केंद्र प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि अभी तक यहां से गेहूं की डिलीवरी शुरू नहीं हो सकी है। इस पर एडीसीओ ने परिवहन ठेकेदार से समन्वय बनाकर शीघ्र डिलीवरी सुनिश्चित कराने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.