बलिया, मई 30 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। गेहूं खरीद की ऑनलाइन प्रक्रिया किसानों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। ऑनलाइन पंजीकरण और सत्यापन में देरी से किसानों को क्रय केंद्रों पर अपना अनाज बेचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।अपायल निवासी किसान दिनेश सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले गेहूं विक्रय के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया था, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से सत्यापन नहीं किया गया है। इसके चलते क्रय केंद्र पर उनका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। अन्य किसानों का कहना है कि धान की बेहन डालने का समय चल रहा है और इसके लिए पैसों की तत्काल आवश्यकता है। गेहूं बिक्री से मिलने वाली राशि से ही खेती के अगले कार्य पूरे किए जाते हैं, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया में देरी से आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इधर मानसून की सक्रियता...